फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 27 May 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 27) खुर्शीद खान की फाइल फोटो।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत क्रासर - महेरा चुंगी फाटक के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में मेहरा चुंगी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ऊसराहार कदमपुर निवासी नाजिम ने बताया कि उनको पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि उनका छोटा भाई खुर्शीद खान 35 छोटे खान महेरा फाटक पर शनिवार तड़के क्रासिंग पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि वह ट्रक मालिक था। वो अपने पीछे दो बच्चे शाहनवाज 4 और परी 2 को छोड़ गया। वह फ्रेंड्स कॉलोनी छेत्र के आजाद नगर टीला पर ताऊ के घर पर रहता था। जब भी गांव आता था तो वह फोन करके आता था। शुक्रवार को उसने फोन करके इस बात की जानकारी दी थी, कि वह सीधे अपने घर ही आएगा।
विज्ञापन

............................
गांव में चर्चा कि पत्नी से नाराज होकर ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
गांव वालों में चर्चा है कि युवक की पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस बात को लेकर वह ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या से पहले युवक ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉलिंग कर व वीडियो बनाकर भी भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें