फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छात्र की आत्महत्या के मामले में विद्यालय प्रबंधन के पक्ष में उतरे प्रबंधक सभा के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सरस्वती विहार स्थित इटावा पब्लिक स्कूल में 22 जुलाई को छात्र पिंटू ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। इस मामले में अब अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधन के समर्थन में सामने आई है। संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

महामंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि विद्यालय परिसर की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध हैं। इनसे पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। मृतक छात्र के पिता ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रबंधन के खिलाफ लगातार कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा है। पदाधिकारियों ने दावा किया कि विद्यालय प्रशासन की ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी मिलते ही घायल छात्र को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया था। परिजन को भी तुरंत सूचना दी थी। संगठन का कहना है कि मामले की जांच के बिना किसी दबाव के और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा ने पुलिस अधीक्षक से निर्दोषों के खिलाफ जांच पूरी होने से पहले कार्रवाई न करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें