सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना टीका देने का ऐलान किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने सभी युवा वर्ग से अपील है कि वह रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण अवश्य कराएं। कहा कि जीवन अनमोल है, इसका सम्मान करें।
कहा कि वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है, इससे किसी भी प्रकार का कोई भी नुकसान नहीं होगा। वर्तमान स्थिति मुश्किल जरूर है, लेकिन इन परिस्थितियों में भी टीकाकरण हमारा सबसे मजबूत शस्त्र है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने कहा कि देश में दिहाड़ी मजदूर, श्रमिक वर्ग गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले व्यक्तियों के सीमांत वर्गों में भी 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा है।
इसलिए हमें संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। कहा कि जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क का प्रयोग अवश्य करें। टीकाकरण का पंजीकरण आरोग्य सेतु एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा।