फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा, सैफई आने में अब लोग डरते नहीं : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। पहले इटावा और सैफई के नाम से लोग डरते थे, आज यहां कोई डर नहीं। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई आयुर्विज्ञान विवि में नवनिर्मित 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लोकार्पण के दौरान सपा पर तंज कसते हुए कही। कहा कि आज सैफई में देश के कई प्रदेशों के छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। यही वजह है कि पूरे भारत के दर्शन इस ग्रामीण आयुर्विज्ञान विवि में हो रहे हैं।
विज्ञापन


सैफई मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1996 के एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि वह जयपुर से आगरा रात में पहुंचे थे। उस समय वह कानपुर के लिए निकल रहे थे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रात में जाने से मना किया। कहा कि रास्ते में इटावा पड़ेगा। बोले, इस हद तक सैफई और इटावा का डर हुआ करता था। पर अब कोई डर नहीं।
उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव यादव को याद कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि उन्होंने अपने गांव में आयुर्विज्ञान विवि स्थापित किया। कहा कि यदि यह विवि यहां नहीं बनता तो क्या पूरे भारत के यहां दर्शन न हो पाते। आज यहां कोई उड़ीसा से है, कोई जम्मू से है, कोई हरियाणा से है। इस तरह के संस्थानों की वजह से लोगों का अच्छा संवाद होता है। वह एक-दूसरे को समझते हैं। कई बार इस संवेदनहीनता की वजह से ही गलतफहमी होती है।
विज्ञापन

कहा कि कुछ लोगों की आदत कानाफूसी करने की होती है, वह करते कुछ नहीं हैं, पूरा जीवन कानाफूसी करके ही काट लेते हैं। अपना तो जीवन ऐसे काटते ही हैं, दूसरों के जीवन में भी ब्रेक लगाते हैं। तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकारों में आयुर्विज्ञान विवि में सिर्फ नारियल फोड़ दिया जाता था। इसके लिए बजट के नाम पर टोकन के रूप में एक लाख रुपये दिए जाते थे। इससे यहां की परियोजनाओं को रफ्तार नहीं मिल पा रही थी। पिछली बार कोराना काल में मैं स्वयं जिले के दौरे पर आया था। उस दौरान स्थानीय सांसद और विधायक ने 500 बेड के अस्पताल को शुरू कराने की जरूरत बताई थी। इसे देखते हुए लखनऊ भेजकर तत्काल बजट जारी कराते हुए इसे निर्धारित समय सीमा में शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें