फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: यू-डाइस डाटा फीडिंग में लापरवाही पर 32 स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यू-डाइस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा फीडिंग और अपडेशन समय पर न करने वाले जिले के 32 विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने संबंधित विद्यालयों को दो दिन के भीतर शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग पूरी करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित विद्यालय किसी भी विभागीय कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशों के क्रम में यू-डाइस पोर्टल पर शैक्षिक सत्र 2026-27 के छात्र डाटा का प्रोग्रेशन, फीडिंग और अपडेशन छह जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी कई बार पत्र, टेलीफोन और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विद्यालयों को कार्य पूरा करने के लिए कहा गया, लेकिन 32 विद्यालय अब तक शत-प्रतिशत डाटा अपडेट नहीं कर सके हैं। विभाग के अनुसार कई विद्यालयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का डाटा लंबित है। कुछ विद्यालय ऐसे भी हैं, जहां पिछले वर्ष के नामांकन के मुकाबले एक भी छात्र का डाटा अपडेट नहीं किया गया है। इसे विभागीय निर्देशों की अवहेलना और विद्यालयों की उदासीनता माना गया है। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित विद्यालय दो दिन के भीतर यू-डाइस पोर्टल पर लंबित डाटा फीडिंग और अपडेशन का कार्य हर हाल में पूरा करें। समय सीमा के बाद यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक या विभागीय कार्रवाई होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें