फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस बैग की सूचना पर खंगाली गई नीलांचल ट्रेन

Sun, 14 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बांसडीहरोड के रघुनाथपुर पिपरपाती के पास मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद रात में स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में समय काटते लोग।
विज्ञापन
इटावा। रेलवे कंट्रोल रूम टूंडला से रविवार को नीलांचल एक्सप्रेस की जनरल बोगी में लावारिस बैग होने की सूचना पर इटावा स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने कॉमर्शियल स्टाफ के साथ मिलकर ट्रेन को खंगाला। ट्रेन में बैग न मिलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


टूंडला कंट्रोल रूम ने इटावा रेलवे स्टेशन को सूचना दी कि ट्रेन नंबर 12876 डाउन नीलांचल एक्सप्रेस के महिला कोच के  आगे लगी जनरल बोगी में गेट के पास एक लावारिश बैग रखा हुआ है। ट्रेन सुबह 11:28 बजे इटावा स्टेशन पहुंची तो जीआरपी व आरपीएफ ने कोच को खंगालना शुरू कर दिया।

सूचना में बैग का रंग पीला और काला बताया गया था लेकिन ऐसा कोई भी बैग कोच में नहीं मिला। माना जा रहा है कि किसी यात्री का वह बैग रहा होगा जो उसनेे बाद में उठा लिया होगा।
विज्ञापन


बैग न मिलने पर आरपीएफ कांस्टेबल श्याम सिंह व जीआरपी कांस्टेबल प्रीतोश कु मार कॉमर्शियल स्टाफ के साथ लौट गए और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई।

दिन में कई बार आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह व जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल यादव ने चेकिंग अभियान चलाया। संयुक्त अभियान में टीम ने सभी प्लेटफार्म, एंट्री गेट, वेटिंग रूम, रिजर्वेशन रूम में चेकिंग की और और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही टीम ने स्टेशन पहुंचने वाली गोमती एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट, नीलांचल एक्सप्रेस, इंटर सिटी एक्सप्रेस, मुरी, कालका आदि ट्रेनों को भी चेक किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें