फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट नहीं लगाने पर दो युवाओं को मिली मौत

Tue, 29 Sep 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेबर मार्ग पर गांव मोढी के पास रविवार देर रात बाइकों की भिड़ंत में युवा व्यापारी सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक बिना हेलमेट लगाए बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


भरथना थाना क्षेत्र के मोढी गांव निवासी सौरभ (28) गांव में ही स्थित अपनी दुकान बंद कर रविवार देर रात बाइक से घर लौट रहा था। वह घर से कुछ दूर ही था कि एक लोडर को ओवरटेक करने के  चक्करमें सामने से आ रहे बाइक सवारों से भिड़ गया।

दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि वे सड़क पर काफी दूर तक घसीटते रहे। दूसरी बूाइक पर सैफई के बटउवा निवासी योगेंद्र (24) और उसका साथी भावपुर निवासी अरविंद (30)सवार थे। हेलमेट न लगाने की वजह से तीनों के सिर पर गहरी चोट लगी।
विज्ञापन


तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने सौरभ व योगेंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि अरविंद को सैफई मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जहंा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों का सौंप दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें