फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिना बेटी के सृष्टि का अस्तित्व संभव नहीं’

Tue, 09 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जायंट्स ग्रुप ऑफ सैफई के तत्वावधान में पचावली रोड स्थित पंचशील शिक्षा निकेतन सभागार में सोमवार को प्रतिभा अलंकरण समारोह व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विजयी व मेधावी 55 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि बेटा एवं बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। बेटियों से ही समाज एवं देश विकसित होता है।


विशिष्ट अतिथि जायंट्स इंटरनेशनल के डॉ. शिवराज सिंह यादव ने कहा कि बिना बेटी के सृष्टि का अस्तित्व संभव नहीं है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आंदोलन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम शैलजा शाक्य, द्वितीय आंचल कुशवाहा, तृतीय छाया शाक्य एवं अंजलि कुशवाह रहीं।

प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर  ऊषा यादव, यूनिट डायरेक्टर ललित सक्सेना, अध्यक्ष राम सजीवन यादव ने मेधावी बच्चों एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ललित सक्सेना, शिवनाथ सक्सेना एवं महाराज सिंह ने निभाई।


विद्यालय के प्रबंधक एवं कार्यक्रम संयोजक केपी सिंह शाक्य ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शशिभूषण सिंह, नवाब सिंह कुशवाहा, विपिन पाल सिंह, योगेंद्र कुमार, मुकेश बाबू, सत्यभान शाक्य, संजीव यादव, शेखर यादव, मो. यासीन अंसारी, राजकुमार कुशवाहा, रजपाल सिंह शाक्य, नंदकिशोर शाक्य, यदुवीर सिंह, रियाजुद्दीन व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें