फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी ने आसान की सपा की राह : शिवपाल

Mon, 19 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जल्द ही चुनाव होने है। चुनाव के बाद सरकार आएगी और फिर भर्तियां शुरू होंगी। आचार संहिता हफ्ते दस दिन में लगने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ वादे किए। इसी वजह से उन्हें फेंकू प्रधानमंत्री कहना गलत नहीं होगा। पीएम ने नोटबंदी करके 2017 में हमारी सरकार आने का रास्ता खोल दिया है। वह सोमवार को नवनिर्मित मॉडल तहसील भवन के लोकार्पण समारोह एवं इटावा नुमाइश पांडाल में लैपटाप वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नोटबंदी से देश कराह रहा है।

लोग काम धंधे छोड़कर बैंक की लाइनों में लगे है। इस कारण गरीब मर रहे हैं।  शादियां टूट गई हैं और छात्र फीस भरने को परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक बार बाबरी मस्जिद गिराकर देश की शांति और कानून व्यवस्था खराब की थी। अब नोट बंदी कर देश में हाहाकार ला दिया है। सपा सरकार ने ऐसी स्थिति में किसानों नौजवानों, महिलाओं, मजदूरों, अस्पतालों को राहत पहुंचाई है। इससे पहले इटावा में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए  प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे को फेंकू प्रधानमंत्री तक कहा । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बोलते बहुत हैं करते कुछ नहीं। उन्हें तो विदेशों में घूमने से फुर्सत नहीं। सपा ने अपने घोषणा पत्र में किए गए वायदो को तो पूरा किया ही साथ ही साथ जनता के हित में ऐसे भी काम किए जो घोषणापत्र में नहीं थे। वहीं भाजपा ने बहुत की घोषणाएं की, अच्छे दिन आएंगे,  बेरोजगारों को नौकरी देंगे। दुश्मन से जमीन वापस लेंगे। किसानों को लाभ दिलाएंगे। केंद्र सरकार एक भी वायदा पूरा नहीं कर सकी। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को भी गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें