फोटो संख्या 05 उर्दू मोहल्ला में घर जाने को वेरिकेडिंग पार करतीं महिलाएं
- फोटो : ETAWHA
शहर के जिन क्षेत्रों को कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने के बाद एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग कर बंद किया गया है, वहां अब बस खानापूरी की जा रही है। इन क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी न होने का लोग बैरिकेडिंग को पर कर आ और जा रहे हैं।
गुरुवार को जिन चार हॉटस्पॉट क्षेत्रों नौरंगाबाद हर्ष नगर, उर्दू मोहल्ला, शाह कमर और कटरा शमशेर खां का जायजा लिया सभी के हालात एक जैसे दिखाई पड़े। कहीं पर पुलिस कर्मी ड्यूटी करते दूर-दूर तक नजर नहीं आए। लोग आसानी से बैरिकेडिंग पार कर आते-जाते रहे
नौरंगाबाद हर्ष नगर पुलिया के पास 8 जून को दो भाइयों के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर घर के आसपास बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग करवा दी गई थी। जिसे बाद में आगे तक बढ़ा दिया गया था।
गुरुवार को मोहल्ले की दो महिलाएं बल्ली के नीचे से निकलते नजर आईं। कोई पुलिस कर्मी नहीं था जो इन्हें रोकने का प्रयास करता।
उर्दू मोहल्ला में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर रास्ते को बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया था। यहां दो गलियों को बल्ली लगाकर सील किया गया।
लेकिन बैरिकेडिंग को पार कर पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी आती जाती रहीं। यहां भी कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी पर नजर नहीं आया।
शाह कमर क्षेत्र में कुछ समय पूर्व पति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पत्नी भी पॉजिटिव मिली थी। बल्ली लगाकर सील किए गए रास्ते को पुलिस के न होने पर लोग दाएं और बाएं से आ जा रहे हैं। बल्कि बच्चों को भी सामान लेने बाहर भेज रहे हैं।
लगभग ऐसी ही स्थिति कटरा शमशेर खां की है। यहां भी लोग बिना किसी डर और भय के आ और जा रहे थे। किसी के हाथ में सामान की थैली थी टी कोई सामान लेने बल्ली पर कर आ जा रहे थे।