फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नहर में पानी न होने से किसान परेशान

Wed, 19 Apr 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। भोगनीपुर निचली गंगानहर व उससे निकलने वाले रजबहों में पानी न आने से किसान परेशान हैं। वह फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

लखना कस्बा से होकर निकलने वाली भोगनीपुर निचली गंगा नहर में पानी नहीं है। नहर में पानी न आने से किसान जायद की फसल के लिए खेतों की पलेवा नही कर पा रहे हैं। जो लोग जायद की फसल की बुआई नलकूप आदि से कर चुके हैं, उन्हें अब सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है। नहर व उससे निकलने वाले एक दर्जन से अधिक रजबहाें व माइनरों में पानी न होने के कारण किसान भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

आगजनी की घटनाओं का होना भी इस समय शुरू हो गया है। अगर नहर में पानी हो, तो कुछ हद तक राहत मिल जाती है। किसान संतोष कुमार, शिवराम सिंह, प्रमोद कुशवाहा, चन्द्रशेखर, तेजबहादुर सिंह राठौर,सिंह,सुबोध यादव, दयाशंकर अवस्थी, प्रमोद यादव,जसवन्त सिंह कुशवाहा,मनोज कुशवाहा, संतोष पाल ने जिलाधिकारी इटावा से भोगनीपुर नहर में पानी छोडे जाने की मांग की है। भोगनीपुर निचली गंगानहर के एसडीओ नवीन कुमार ने बताया कि पानी छोड़ने की मांग उच्चाधिकारियों के माध्यम से के भेजी गई है। जल्द से जल्द नहर में पानी छोड़े जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें