फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खराब पड़ा आरओ प्लांट, वाटर कूलर हो गए गायब, पानी के लिए भटकते तीमरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। इन दिनों जिला महिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को पानी का संकट काफी खल रहा है। यही नहीं प्यास बुझाने के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में तीमारदारों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा सैकड़ों मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। इन्हीं बातों की हकीकत जानने के लिए जब टीम जिला महिला अस्पताल पहुंची तो वहां पर कैमरे में कैद हुई कुछ खास तस्वीरें जिन पर पेश है एक रिपोर्ट-
विज्ञापन

समय 11:00 बजे
यह सीन जिला महिला अस्पताल की है यहां पर शुद्ध पेयजल आरओ प्लांट लगा है। लेकिन यह कई महीनों से खराब पड़ा है। जिसके कारण मरीजों को यहां से न तो सादा जल मिल पा रहा है, नहीं शीतल जल मिल पा रहा है।
समय 11:10 बजे
कैमरे में कैद हुई यह दूसरी तस्वीर जिला महिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास की है। यहां पर मरीजों को पानी पीने के लिए वाटर कूलर लगाया गया था। यहां तक दीवार पर भी पीने का पानी है स्लोगन लिखा गया है, लेकिन यहां पर कई दिनों से वाटर कूलर ही हटा दिया है। इससे लोग मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

समय 11:15 बजे
कैमरे में कैद यह तस्वीर जिला महिला अस्पताल के ओपीडी गेट के पास की है। यहां पर वाटर कूलर लगा हुआ था। इसकी जाली लगी हुई है, लेकिन यहां से वाटर कूलर कई दिनों से गायब है। इसके कारण यहां से भी मरीजों को पानी के लिए मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
समय 11:25 बजे
जिला महिला अस्पताल के वार्ड में मरीज प्रत्येक मरीज के पास खुद की पानी की बोतल रखी मिली। मरीजों से जानकारी की, तो उन्होंने बताया कि पानी पीने के लिए जिला महिला अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। इसके लिए पड़ोस में जिला चिकित्सालय में लगी पानी टोंटी से लेना पड़ रहा है।
इनसेट
तीमारदारों की परेशानी उनकी जुबानी टड़ियावां थाना के जपरा निवासी सोनपाल ने बताया कि उनका मरीज जिला महिला अस्पताल में भर्ती है। पानी पीने के लिए पड़ोस में जिला अस्पताल में लगी पानी की टोंटी से लाना पड़ रहा है। यहां पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वही, मझिला थाना के अय्यारी गांव निवासी कमलेश पुत्र श्री राम पाल ने बताया कि उनका छोटा बच्चा एनएसआईयू वार्ड में भर्ती है। जब भी पानी की आवश्यकता पड़ती है, तो फिर या तो बाहर से खरीद कर लाते हैं ,या फिर जिला अस्पताल जाकर पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट
पानी की व्यवस्था को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को पत्र लिखा गया है। जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा।
डॉ. रोहतास कुमार सीएमएस जिला महिला अस्पताल हरदोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें