फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बरातियों की कार ट्रेलर में घुसी, पांच घायल

Mon, 08 May 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बिरारी के पास बरातियों की कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में घुस गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह शहर के रामलीला रोड स्थित मैरिज होम से बरातियों की कार कानपुर लौट रही थी। इसी दौरान चालक ने संतुलन खो दिया और कार ट्रेलर में घुस गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल एक ही परिवार के दिनेश तिवारी निवासी बारह देवी, प्रवेश नारायण, राहुल अवस्थी, मुकेश तिवारी, वर्शिका निवासी भीतरगांव घाटमपुर कानपुर के हैं। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों व राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। दूल्हे के चाचा महीप अवस्थी ने बताया कि भीतरगांव से बरात लेकर आए थे। सुबह लौटते समय बिरारी ओवरब्रिज पार करते ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें