माध्यमिक स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई गाइडलाइन के तहत फार्म लेने के लिए बच्चे नहीं अभिभावक आएंगे।
माध्यमिक विद्यालयों में दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अगली कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षण राजू राणा ने प्रधानाचार्यों के संगठन ऑनलाइन बैठक कर दिशा निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही छात्र छात्राओं को प्रवेश देने की प्रक्रिया अपनाएं। प्रवेश फार्म के लिए छात्र छात्राओें को नहीं बुलाया जाएगा। अभिभावकोें को प्रवेश फार्म गेट पर ही दिए जाएंगे।
एक समय में किसी भी दशा में 20 से अधिक अभिभावक विद्यालय के अंदर नहीं जाएंगे। इसके साथ ही हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा।
डीआईओएस राजू राणा ने कहा कि विद्यालय के गेट पर अभिभावकों को फार्म दे दिए जाएंगे। उसी समय उन्हें यह भी बता दिया जाएगा कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए उन्हें कब विद्यालय में आना है।
जो भी प्रवेश फार्म वितरित किए जाएंगे उनका विवरण एक रजिस्टर में मोबाइल नंबर सहित दर्ज भी किया जाएगा। एक बार में 20 अभिभावकों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रक्रिया संपन्न पूरी होने के बाद ही अन्य अभिभावकों को प्रवेश दिया जाएगा।
डीआईओएस ने साफ कहा कि शिक्षकों की भी गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। किसी को हाई टैंपरेचर आदि की दिक्कत होगी तो उसकी लिखित सूचना सीएमओ को दी जाएगी।
यह भी कहा गया है कि अभिभावक संघ की बैठकें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए की जाएं। विद्यालयों मे ंप्रवेश के लिए शिक्षकों की समिति बनाई जाएगी।