फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कराने पर नहीं लगेगा पार्किंग शुल्क

Wed, 27 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में टेंपो चालकों को संबोधित करते माकपा नेता मुकुट सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन कराने पर पार्किंग शुल्क न लगने के प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद सात दिनों से शहर में चल रही आटो चालकों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। नगर पालिका ने आटो चालकों को इसके लिए एक माह का समय दिया है।
विज्ञापन


शहर भर के आटो चालक सात दिनों से नगरपालिका द्वारा लगाए गए पार्किंग शुल्क के विरोध में हड़ताल पर थे। बुधवार को आटो चालक सुबह से ही नगरपालिका में धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। पालिकाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू ने आटो चालकों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि चालक पार्किंग शुल्क नहीं देना चाहते तो नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन कराएं। इस बात पर आटो चालक राजी हो गए। लेकिन इसके लिए एक सप्ताह का समय दिए जाने पर वह फिर उखड़ गए और एक माह का समय मांगा। लंबी वार्ता के बाद पालिकाध्यक्ष इस पर मान गए। इसके बाद आटो चालकों ने हड़ताल वापस ले ली।

वार्ता में माकपा नेता मुकुट सिंह, खादिम अब्बास, सभासद शरद बाजपेई, आटो चालक अजय गुप्ता, रविंद कुमार, कमरूद्दीन, सीटू, पप्पू दुबे, संजीव, राजकुमार, रशीद, नवीन कुमार, कृष्ण मुरारी, नीरज सक्सेना, राजा, रंजीत कुमार, दीपक, वासू पटेल, मोनू यादव, लवलेश कुमार, महेंद्र प्रताप, छोटू, बबलू, प्रदीप कुमार, दीपक, संतोष, जगदीश, करन, सुघर सिंह, प्रमोद कुमार, दलवीर सिंह, पप्पू यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें