फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से रुपये नहीं, एनओसी चाहिए

Mon, 09 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
नगरिया सरावा में शांती देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करती केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि गंगा और यमुना की सफाई के लिए यूपी सरकार के धन की नहीं, एनओसी की जरूरत है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री अखिलेश से बात करेंगी। उन्होंने कहा कि गंगा-यमुना की सफाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। उमा भारती रविवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया के पैतृक गांव नगरिया सरावा में शांति पब्लिक स्कूल एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के उद्घाटन पर लोगों को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मतभेद नहीं हैं। वे उनके छोटे भाई जैसे हैं। हां, उनके पिता मुलायम सिंह यादव से जरूर वैचारिक मतभेद रहा है। पानी पर केंद्र के साथ चल रहे यूपी सरकार के विवाद में कहा कि सीएम अखिलेश को समझाया है कि विकास की राजनीति करें, जातिवाद की नहीं। अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण शौरी के प्रधानमंत्री मोदी पर किए कटाक्ष पर कहा कि जब अटल सरकार में उनके पास विनिवेश मंत्रालय था, तब वे किसी की नहीं सुनते थे। अब सरकार में कोई पद नहीं है तो इस तरह की बात कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि पूरे देश में पानी का संकट है। गंगा और यमुना की सफाई का कार्य प्रथम चरण में है। दिल्ली में यमुना की सफाई का काम शुरू हो गया है। मथुरा वृंदावन में 18 किमी. यमुना की सफाई होगी। मथुरा की रिफायनरी से उनकी बात हो गई है। वे यमुना का सारा पानी न लेकर सीवेज का खराब पानी लेंगे। बदले में कुछ भुगतान भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जो इंडस्ट्री इस सिद्धांत को नहीं मानेगी, वह बंद होगी। इस अभियान के संबंध में पांचों राज्यों के प्रमुख सचिवों से बात हुई है, सभी सहयोग करने को तैयार हैं।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानपुर में गंगा का सारा पानी आ गया तो समझ लो गंगा साफ हो गई। उन्होंने बताया कि नदियों को जोड़ने की योजना में सबसे पहले केन और बेतवा नदियों को जोड़ा जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश की दो और मध्य प्रदेश की चार लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। आजादी के बाद इस तरह की यह पहली योजना होगी, जिसे मोदी सरकार लागू करेगी। प्रधानमंत्री ने गंगा-यमुना सफाई अभियान सहित 99 प्रोजेक्ट पूरे करने की जिम्मेदारी दी है, जिसे इस कार्यकाल से पहले पूरा करना है।
विज्ञापन



इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, मशहूर फिल्म कलाकार असरानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें