फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पांच माह से टूटा पड़ा बिजली का तार, कैसे होगी परीक्षा पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। चौबिया क्षेत्र के गांव केशोपुर में पांच माह से मुख्य लाइन टूटी होने की वजह से गांव के डेढ़ सौ घर अंधेरे में हैं। छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं पास हैं। ऐसे में बच्चे मोमबत्ती और लालटेन की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सुल्तानपुर राहिन के मजरा केशोपुर के लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या को संज्ञान में नहीं ले रहे हैं। घरों में पांच माह से अंधेरा है। पानी का भी संकट है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। जेई ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं थी। यदि यह स्थिति है तो लाइनमैन को भेजकर तार जुड़वाया जाएगा।
छात्रों ने बताई समस्या
हाईस्कूल के छात्र आदित्य ने बताया लाइट न होने से बड़ी मुश्किल से पढ़ाई हो रही है। परीक्षा सिर पर है। समझ नहीं आ रहा है कि तैयारी कैसे कर पाएंगे। छात्र अजय कुमार ने बताया कि भीषण ठंड में दिन में भी कमरे में अंधेरा रहता है। हरि सिंह ने बताया कि लाइट का कनेक्शन होने के बाद भी पांच माह से लाइट खराब है। कोई सही करने नहीं आता है। गांव निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई में बहुत दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें