फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर आधार लिंक कराने में रुचि नहीं ले रहे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मतदान केंद्रों पर आधार लिंक कराने के लिए लगे कैंप में जाने में मतदाता रुचि नहीं ले रहे हैं। रविवार को जिले के केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। काफी इंतजार के बाद बीएलओ भी सामान समेटकर चले गए।
विज्ञापन

रविवार को सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। बीएलओ तो बूथ पर पहुंच गए, लेकिन वोटर एक दो की संख्या में ही पहुंचे। बीएलओ ने बताया कि वोटरों को फोन करके भी बुलाया गया पर उन्होेंने रुचि नहीं दिखाई। जनता इंटर कालेज मतदान केंद्र पर पांचों बूथों के बीएलओ विनीत कुमार, सौरभ कुमार, नितिन सक्सेना, बॉबी तथा सौरभ अवतार सुबह से बैठे रहे। जीआईसी, जीजीआईसी, एसडी इंटर कालेज, एसएन इंटर कालेज आदि केंद्रों की भी यही स्थिति रही।
महेवा क्षेत्र में बीएलओ दिन भर मौजूद रहे पर मतदाता बूथों पर नहीं पहुंचे। लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज के बीएलओ संजीव तिवारी, आशुतोष ने बताया कि केवल दो तीन लोग सूची देखने ही आए हैं।
विज्ञापन

भरथना में ब्लॉक संसाधन केंद्र कार्यालय के गेट पर ताला बंद रहने से बीएलओ सुमित कुमार को बाहर ही खड़े रहना पड़ा। दोपहर एक बजे तक गेट नहीं खुल सका। बाहर रहकर आठ मतदाताओं के आधार कार्ड लिंक किए जाने का कार्य किया। जवाहर रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट पर भी ताला पड़ा रहा। बीएलओ राजीव सोलंकी बाहर ही खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें