फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में कोई मतभेद नहीं: शिवपाल

Fri, 03 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : प्रतीकात्‍मकं
विज्ञापन
 सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वे नेताजी मुलायम सिंह यादव के आदेश पर ही जसवंतनगर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार में कोई मतभेद नहीं है। सभी लोग विधानसभा चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह ने शुक्रवार को जसवंतनगर क्षेत्र में एक दर्जन गांवों में लोगों से संपर्क किया। उन्होंने जनता से कहा कि मतभेद भुलाकर चुनाव में जुट जाएं। वैदपुरा में कार्यकर्ताओं ने उनसे मांग रखी कि यहां पार्टी का कार्यालय खुलवाया जाए। इस पर शिवपाल सिंह ने कहा कि 11 मार्च के बाद वैदपुरा में कार्यालय खुलवाया जाएगा। यहां के लोगों की सभी समस्याएं सुनी जाएंगी। श्री यादव ने वैदपुरा, चकूपुरा, नगला बुधू, महोला, नगला विशन, सियापुरबाबू, रामेत, राघवपुरा, नगला करन, छितौनी, खरदूली, नगला मियां, भदेही, कुम्हावर एवं नगला बान में लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अब मतभेदों की बात भूल जाएं। इस बार जसवंतनगर से रिकार्ड जीत होनी चाहिए। इस दौरान उनके साथ पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव, आदेश प्रधान, प्रदीप आढ़तिया, डा. अरविंद यादव, प्रेम सिंह, अवनीश शर्मा, ज्ञान सिंह, रामप्रकाश, शिवनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें