फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सप्ताह से लापता बालक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
फोटो संख्या 20 बकेवर क्षेत्र के ग्राम हर्राजपुरा से लापता रचित की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राजपुरा से चार सप्ताह पूर्व लापता (13) वर्षीय बालक का सुराग नहीं लगा। परिजनों ने लापता बालक के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए उसकी खोजबीन में तेजी लाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। किशोर की गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन

ग्राम हर्राजपुरा निवासी रामऔतार शर्मा उर्फ फौजी की पुत्री अलका का सातवीं कक्षा में अध्ययनरत (13) वर्षीय पुत्र रचित 15 दिसंबर को लापता हो गया था। वह साइकिल से समीपवर्ती ग्राम कच्छपुरा में कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए घर से निकला था। जब वह देर शाम तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की और जब उसका कहीं सुराग नहीं लगा तो लापता होने के तीसरे दिन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बालक के लापता होने के चार सप्ताह बीत चुके है, किंतु अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस यह भी खोजबीन नहीं कर सकी कि लापता रचित की साइकिल और बस्ता आखिर कहां गया और न ही यह जानकारी कोचिंग संचालक से जुटा पायी कि रचित लापता होने वाले दिन कोचिंग पहुंचा कि नहीं। लापता रचित के नाना राम औतार उर्फ फौजी व उसकी मां अलका ने एसएसपी सहित उच्च अधिकारियों को भेजे प्रार्थना पत्र में लापता बालक के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त कर उसकी खोजबीन में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें