फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नहीं पहुंचा धन, निराश लौटे सीनियर सिटीजन

Sat, 19 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
स्टेट बैंक मेन ब्रांच के नोट एक्सचेंज काउंटर पर लगी बुजुर्गों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोट बंदी के 11 दिन बाद बैंकों के हालात शनिवार को कुछ सामान्य दिखे। स्टेट बैंक के एटीएम और अन्य तमाम बैंकों के जमा-निकासी काउंटरों पर कम भीड़ दिखी। स्टेट बैंक मेन ब्रांच में दोपहर तक बुजुर्गों की लाइन लगी रही। जबकि अन्य बैंकों में कैश न होने के कारण सीनियर सिटीजन को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

 शास्त्री चौराहा स्थित स्टेट बैंक मेन ब्रांच का अंदरूनी परिसर खाली रहा। यहां दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आसपास एक मात्र काउंटर पर दर्जन भर बुजुर्ग लाइन में दिखे। काउंटर कर्मी के अनुसार 100 बुजुर्गों ने नोट बदलवाए। दोपहर डेढ़ बजे तक इस काउंटर पर भी सन्नाटा छा गया।
वहीं कचहरी रोड स्थित कई बैंकों में कैश न होने के कारण सीनियर सिटीजन को निराश लौटना पड़ा। यहां पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लोगों की कतारें नदारद रहीं। पीएनबी के अंदर जमा-निकासी काउंटर पर 15-20 लोग खड़े दिखे। यहां बैंकों में नगदी के अभाव में नोट एक्सचेंज की प्रक्रिया ठप रही। पीएनबी शाखा के मैनेजर राजेंद्र कुमार का कहना हे कि कैश ही उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें