फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पीएचसी पिपरौली गढ़िया में प्यास बुझाने का इंतजाम नहीं, मरीज होते परेशान

Sat, 14 Nov 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। पिपरौली गढ़िया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 20 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। अस्पताल की सबमर्सिबल पंप खराब होने से 30 गांवों के मरीजों और उनके तीमारदारों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां तक कि बुखार की गोली खाने के लिए भी मरीजों को पानी की तलाश करनी पड़ती है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं कराया है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांव से करीब 500 मीटर दूर फूप-चौरेला मार्ग पर स्थित है। अस्पताल के आसपास पानी की कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर जहारपुरा, कुअरपुर, कुरछा, बंसरी, अजीत की गढ़िया, बिड़ौरी, पालन, बिहार, कतरौली, गौरनपुरा, अशूपुरा, लालपुरा, बिठौली, नीवरी, कार्यावली, अनैठा, गुपियाखार, सलोखरा, कचहरी, शेरगढ़, पूठन, कंधावली और भजनपुरा समेत करीब 30 गांवों के लोग उपचार कराने पहुंचते हैं। कई गांवों से मरीज 20 किमी तक का सफर तय करके आते हैं, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर पानी के लिए भी परेशान होना पड़ता है।

सबमर्सिबल पंप की करानी चाहिए मरम्मत



कुंअरपुरा निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में सबमर्सिबल पंप खराब होने से मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को पानी के लिए बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन




पिपरौली गढ़िया निवासी प्रेमानन्द ने बताया कि करीब 20 दिन से सबमर्सिबल पंप खराब पड़ी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। मरीजों की सुविधा के लिए जल्द पानी की व्यवस्था कराई जानी चाहिए।

वर्जन-

अभी पीएचसी से सबमर्सिबल पंप खराब होने की जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज देंगे। ग्राम प्रधान से कहकर सबमर्सिबल पंप को सही करवाया जाएगा।
विज्ञापन


-महेश पाल सिंह, सीएचसी अधीक्षक चकरनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें