फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिले आवास, तिरपाल में रहकर रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राहिन में करीब एक दर्जन लोग तिरपाल तानकर और झोपड़ी में रह रहे हैं। इन ग्रामीणों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। आवास पाने के लिए ग्रामीण कभी ग्राम पंचायत तो कभी विकास खंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने विकास खंड कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

ग्रामीण सफी मोहम्मद, नसीब अली, बृजेश कुमार उर्फ बबलू, कुंवर देव, अजय पाल शाक्य, मुकेश बाबू, सोमवती, विमलेश कुमार, तिलक सिंह, राहुल ने बसरेहर विकास खंड कार्यालय पहुंचकर वीडियो पंचायत जमाल अहमद से आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इसके लिए कई बार प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई अभी तक नहीं हुई। ग्राम प्रधान बीपी राजन ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना की अभी जांच चल रही है। उसके बाद में जो पात्र होंगे उन्हें अवश्य ही योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें