बकेवर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर यातायात सुरक्षा को लेकर अवैध कटों को बड़े पत्थरों से बंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनन्तराम टोल से मानिकपुर मोड़ तक की गई। इन कटों को ढाबों, पेट्रोल पंपों और अन्य प्रतिष्ठानों के सामने सर्विस रोड व हाईवे के बीच डिवाइडर तोड़कर वाहनों के आवागमन के लिए बनाया गया था।
बिजौली के पास ढाबों और दो पेट्रोल पंपों के सामने बने कटों पर बड़े पत्थर रखकर उन्हें आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। बिरारी और मनियांमऊ में भी ऐसे कटों को बंद किया गया। हाईवे की देखरेख करने वाली कंपनी के प्रभारी मैनेजर पंकज घोष ने बताया कि जिन लोगों ने पहले बंद किए गए कटों को दोबारा खोला था उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।