फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-92 के झटकों से मिलेगी मुक्ति

Thu, 03 Sep 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर हो चुके राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 92 की दशा जल्द ही सुधरेगी। चंबल पुल से लेकर बेवर तक हाइवे का दोबारा निर्माण कराया जाएगा। शासन ने 35 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन


नवंबर तक कार्य शुरू होने की उम्मीद है, जिसे मार्च के आखिर तक पूरा कर दिया जाएगा। हाइवे का पुन: निर्माण होने से ग्वालियर और बरेली जाने वालों को काफी सहूलियत होगी।

जिले की सीमा में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 92 की हालत काफी खस्ताहाल है। इटावा से लेकर चंबल पुल और बेवर तक हाइवे पूरी तरह से खुदा पड़ा है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से इस रास्ते पर चलना जोखिम भरा हो जाता है।
विज्ञापन


बजट स्वीकृत होने के बाद से ही राष्ट्रीय निर्माण खंड के अधिकारी सड़क निर्माण की तैयारियों में जुट गए हैं। मौजूदा समय में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नवंबर महीने तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। हाइवे बनने से इटावा से ग्वालियर, बरेली, फर्रुखाबाद जाने वालों को सहूलियत होगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें