फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में लापरवाही पर रुकेगा वेतन

Sun, 08 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगवाकर मौजमस्ती करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। किसी शिक्षक की परीक्षा में ड्यूटी 20 पाली से कम रहती है तो उसका मार्च महीने का वेतन लटक सकता है। सभी 100 परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए है कि वे शिक्षकों की ड्यूटी का ब्यौरा अनिवार्य रूप से परीक्षा समाप्त होने के बाद संकलन केंद्रों को सौंपे ताकि उक्त ड्यूटियों के आधार पर ही मार्च का वेतन बिल तैयार किया जा सके।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में करीब 6500 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 2500 परिषदीय शिक्षक भी शामिल हैं। परीक्षाओं में माध्यमिक शिक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाती है। देखने में आया कि  परिषदीय शिक्षक अपने विद्यालय से तो रिलीव हो जाते है और संबंधित केंद्र पर एक या दो दिन ड्यूटी देकर गायब हो जाते है।

इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक से उपस्थित प्रमाणित कर बिना क ाम के ही वेतन आहरण कर लेते है। इस बार आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा में 20 पाली का कक्ष निरीक्षण कार्य अनिवार्य कर दिया गया है। डीआईओएस कार्यालय से जारी आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि यदि निर्धारित से कम कक्ष निरीक्षण कार्य रहता है तो मार्च 2015 का वेतन पारित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी केंद्र व्यवस्थापकों को हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा तिथि के बाद प्रत्येक दशा में कक्ष निरीक्षकों क ी ड्यूटी का ब्यौरा संबंधित संकलन कें द्र पर जमा कराना होगा। ब्यौरे के आधार पर ही मार्च का वेतन बिल बनाया जाएगा। यह आदेश माध्यमिक और परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा।

हाईस्कूल की परीक्षा 11 मार्च को प्रथम पाली में समाप्त हो रही है। प्राथमिक तथा जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षण कार्य बाधित न हो इसको ध्यान में रखते हुए बाहरी कक्ष निरीक्षकों को उसी दिन कार्यमुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

केवल विशेष परिस्थितियों में ही परिषदीय शिक्षकों को रोका जा सके गा। उक्त शिक्षक अपने विद्यालय में जा रहे है या नही यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्र व्यवस्थापक ो को कार्यमुक्त किए गए शिक्षकों की सूची डीआईओएस तथा बीएसए कार्यालय क ो भी भेजनी होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें