भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के तत्वावधान में 21वें अधिष्ठान और दायित्व ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव दत्त गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में सबसे बड़ी जरूरत संस्कृति को बचाना और अपनाना है।
कार्यक्रम में केशव दत्त गुप्ता ने कहा कि हम बिना कुछ सोचे समझे पाश्चात्य संस्कृति की नकल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मौलिक चिंतन वसुधैव कुटुंबकम का है। हम पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं। हमें भारत की संस्कृति को पुन: स्थापित कर, भाईचारे को कायम रखना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रिम्स के डायरेक्टर टी प्रभाकर ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि उन्हें भी सेवा का अवसर मिला है। इससे पूर्व शपथ ग्रहण अधिकारी विवेक कुलश्रेष्ठ ने मुख्य शाखा के नवीन सत्र 2016-17 के पदाधिकारियों अध्यक्ष शिवकांत जैन, सचिव मधुर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता को दायित्वों की शपथ ग्रहण कराई।
इस दौरान परिषद के नए सदस्य के रूप में विनोद जैन, जितेंद्र वर्मा, अभिषेक पोरवाल, रोहित जैन, रोहित गुप्ता, वैभव चौधरी, राज किशोर गुप्ता, खालिद अंसारी, मुकेश माधुर, गोपाल शिवहरे ने शपथ ग्रहण की। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हिंदू विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, संरक्षक श्री नारायन चौधरी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर इंद्रपाल सिंह कुशवाह, डा. स्वराज श्रीवास्तव, डा. पुष्पेंद्र पुरवार, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, सर्वेश गुप्ता, दिनेश चौरसिया, अमर चंद्र शर्मा, संजय गुप्ता, राहुल गुप्ता, विनोद यादव, राजीव यादव, भोले यादव मौजूद रहे। संचालन राजीव माथुर ने किया।