फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेवा के 10 बूथों पर वोट डालेंगे करीब 9 हजार मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा (इटावा)। आगामी एक दिसंबर को स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्यों के मतदान के लिए लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज में दस बूथों पर लगभग 9 हजार के करीब मतदाता वोट डालेंगे। हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरा, कोविड-19 के तहत थर्मल स्क्रीनिंग मशीन, हैंड सैनिटाइजर की भी व्यवस्था होगी। किसी भी बूथ पर एक हजार से अधिक मतदाता नहीं होंगे।
विज्ञापन

तहसीलदार भरथना गजराज सिंह ने बताया कि मतदान के एक दिन पूर्व ही पोलिंग पार्टियां केंद्र पर आ जाएंगी। क्षेत्रीय लेखपाल सुधीर चौबे के साथ सभी दस बूथों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए खंड विकास अधिकारी को पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। स्नातक मतदाताओं के लिए कुल नौ बूथ व शिक्षक मतदाताओं के लिए एक बूथ बनाया गया है।
बूथ के हिसाब से मतदाता तय
मतदान स्थल क्रम 190 के बूथ एक पर स्नातक के 923, दो पर 930, तीन पर 930, चार पर 930, पांच पर 930, छह पर 930, सात पर 960, आठ पर 930 व नौ पर 766 यानी कुल स्नातक के 8229 मतदाता मतदान करेंगे व बूथ दस पर शिक्षक के कुल 364 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय ने लेखपाल सुधीर चौबे और लेखाकार शरद तिवारी तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एस एस त्रिपाठी के साथ सभी कमरों का निरीक्षण किया। लाइट आदि की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें