सीमा पर घुसपैठ कर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर राष्ट्रीय क्रांति पार्टी ने शास्त्री चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा जलाया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष लवकुश राजपूत ने कहा कि सेना की बहादुरी व केंद्र सरकार की सक्रियता की वजह से बड़ा खतरा टल गया लेकिन शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब दोषियों पर कार्यवाही करने का निर्णय पाकिस्तान अतिशीघ्र ले।
उन्होंने कहा कि पठानकोट जैसी घटनाएं पाकिस्तान की शह से ही होती हैं। इसके लिए सरकार को और ठोस कदम उठाने चाहिए। विरोध प्रदर्शन का समर्थन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अतुल प्रताप, भाजपा के नगर अध्यक्ष सत्यम राजपूत ने किया।
इस दौरान राजीव राजपूत, प्रमोद गौतम, सौरभ पाल, छोटू पंडित, ग्रीश राजपूत, नितेश राजपूत, अवधेश गोयल, विकास, आनंद स्वरूप, रामचंद्र, जसवंत राजपूत, प्रमोद राजपूत, पवन चौहान, नीरज राजपूत, राजू भैया, विकास भदौरिया आदि मौजूद रहे।