फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरुष हाकी चैंपियनशिप शुरू

Sat, 09 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चंदगी राम स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाकी मैच खेलती बंगाल एवं मणिपुर की टीमें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को छठवीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आगाज हुआ। पहला मैच सीआईएसएफ  व सीआरपीएफ  के बीच खेला गया,  जिसमे सीआईएसएफ  ने सीआरपीएफ  को 2-1 से हराया। स्टेडियम में पहले मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। ज्यादातर खिलाड़ी एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। सुबह करीब 10 बजे मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने मैच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन



इसके बाद सीआईएसएफ  व सीआरपीएफ  की टीम मैदान में उतरी। कांटे के मुकाबले के बीच सीआईएसएफ की टीम विजेता बनी। इसी तरह दूसरा मैच गोवा हॉकी व हॉकी कूर्ग के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बीच हॉकी कूर्ग की टीम ने गोवा हॉकी को 10-0 से हराया। तीसरा मैच विदर्भ हॉकी एसोसिएशन तथा दादर एंड नगर हवेली हॉकी एसोसिएशन के बीच खेला गया।  इसमें  दादर एंड नगर हवेली हाकी एसोसिएशन की टीम 1-0 से विजेता रही। 


चौथा मैच पंजाब एंड सिंध बैंक व पंजाब नेशनल बैंक के बीच खेला गया जो 2-2 की बराबरी पर रहा। पांचवां मैच मणिपुर  हॉकी व बंगाल हॉकी एसोसिएशन के बीच खेला गया,  जिसमें बंगाल हॉकी एसोसिएशन की टीम ने 10-2 से विजय प्राप्त की। इस मौके पर  विशिष्ठ अतिथि रिम्स के निदेशक डॉ. टी प्रभाकर, उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के सचिव डॉ. आरपी सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, पूर्व ओलंपियन सैयद अली, सेलेक्टर मनीष गौड़,  लईक अहमद, अविनाश श्रीवास्तव एंपायर, आरके शर्मा, राजेश कुमार सोनकर,  राहुल सिंह,  राममिलन, डॉ. मंजूर आलम, राजेश गौड़ आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें