फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहर सिंह के परिवार को मिलेगी चार लाख की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। शकूरपुर गांव में बारिश के दौरान गिरी टिनशेड और दीवार के मलबे में दबने से मृत नाहर सिंह के परिवार के लोगों को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की मदद दी जाएगी। इसके लिए तहसील प्रशासन ने आपदा राहत कार्यालय को रिपोर्ट भेजी दी है। नाहर सिंह सांसद डा. रामशंकर कठेरिया के चचेरे भाई थे। सांसद और उनकी पत्नी ने गांव जाकर शोक जताया। विधायक भरथना सावित्री कठेरिया ने भी परिजनों से ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम बारिश के दौरान जसवंत सिंह की टिनशेड के नीचे संतोष कठेरिया उर्फ नाहर सिंह, गोविंद सिंह फूल सिंह प्रदीप व सुरेश खडे़ थे। तेज हवा का झोंका आने से टिनसेड और दीवार गिर गई। हादसे में पांचों लोग मलवे में दब गए। लोगों ने सभी को मलवे से बाहर निकाला लेकिन नाहर सिंह की मौत हो चुकी थी।
मृतक नाहर सिंह सांसद डा. रामशंकर कठेरिया के रिश्ते के पारिवारिक चचेरे भाई थे। घटना की जानकारी होने पर सांसद डा. रामशंकर कठेरिया शनिवार को सुबह अपनी पत्नी मृदुला कठेरिया के साथ ग्राम शकूरपुर पुश्तेनी गांव में चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। चचेेरे भाई की मौत पर सांसद फफक पडे़। सांसद डा. रामशंकर कठेरिया व भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने घटना में घायल लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की। सांसद के साथ मुकेश यादव, विमल भदौरिया के अलावा एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह, सीओ भरथना आलोक प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें