फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नगला बिहारी ने कुशगवां अहिरान टीम को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। नगला विधी गांव में आयोजित एनवीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता मनोज पोरवाल ने किया। साम्हो रेलवे फाटक के पास सतनूपुर मार्ग स्थित मैदान में खेले गए उद्घाटन मैच में नगला बिहारी की टीम ने कुशगवां अहिरान की टीम को चार विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशगवां अहिरान की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला बिहारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 ओवर में छह विकेट खोकर 91 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार खेल के लिए मनीष कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज पोरवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल को आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ खेलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। समिति के गौरव यादव, जयनीश यादव, जितेश यादव, वीरू कुमार, सुमित कुमार, कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें