फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरिया सरावा को मिली बालिका विद्यालय की सौगात

Mon, 09 May 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
नगरिया सरावा में कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता असरानी के साथ केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरथना के अति पिछडे़ क्षेत्र नगरिया सरावा में बालिका शिक्षा का नया केंद्र खुलने से जनता को नई सौगात मिली है। शांती देवीे गर्ल्स पब्लिक स्कूल नगरिया के स्थापना पर केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि उनके गांव में प्राइमरी तक स्कूल था। कक्षा पांच के बाद पढ़ने के लिए दो किमी दूर पढ़ने जाना पड़ता था। उसके  बाद सुतियानी इंटर कालेज जाना पड़ता था।  बालिकाओं की शिक्षा के लिये उनके गांव व उसके आसपास कोई स्कूल नही था।  इस कारण उनके क्षेत्र की बालिकाएं शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाती थी।
विज्ञापन



पत्नी मृदुला कठेरिया ने बालिकाओं का विद्यालय खोलने की बात की।  इसी कारण बालिकाओं का यह विद्यालय खोला है। कठेरिया ने कहा कि बेटी के बिना परिवार पूरा नहीं होता। एक बेटी ही बहू और मां होती है। हमें बेटी और बहू में अंतर करने की सोच को बदलना होगा।


कार्यक्रम में पधारे मुंबई से बालीवुड के हास्य कलाकार असरानी ने कहा कि नगरिया में बालिकाओं का विद्यालय खोलकर रामशंकर कठेरिया ने बेहद पुण्य का कार्य किया है।  असरानी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की इच्छा थी की जब वे भारत वापस जाए,  वहां जाकर बालिकाओं के लिए एक विद्यालय खोलें। असरानी ने सुप्रसिद्ध फिल्म शोले के अंग्रेज के  जमाने के जेलर वाले कामेडी डायलाग से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन



 कार्यक्रम के संयोजक केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया व  विद्यालय की व्यवस्थापक मृदुला कठेरिया ने उमा भारती असरानी व मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।


भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक दुबे, पूर्व विधायक जयवीर सिंह भदौरिया,अर्चना पांडे,  कृपा नारायन तिवारी, गीता शाक्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा  पांडे ने की।  संचालन डा. विद्याकांत तिवारी ने किया।इस अवसर पर आगरा के तमाम भाजपा नेताओं सहित रामपाल राठौर, प्रभाकर गुप्ता, हरनाथ सिंह कुशवाहा, ब्रजेश शर्मा, प्रदीप दुबे, सावित्री कठेरिया, गोपाल मोहन शर्मा, प्रमोद चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें