फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में मानक के अनुसार काम न होने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। नाली की पुलिया के निर्माण को देखने पहुंचे ईओ के लात मारने से निर्माणाधीन पुलिया की ईंट उखड़ गई। ईओ ने जेई को इसकी जांच सौंपी। दो सभासदों ने नगर में भरथना रोड पर सुभाषनगर में सड़क के किनारे बनाई जा रही इंटर लॉक फुटपाथ के कार्य में ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप काम न करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

कस्बे के भरथना मार्ग स्थित सुभाषनगर में सड़क के किनारे नगर पंचायत द्वारा इंटर लॉक फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है । इस निर्माण कार्य को मानक विहीन बताते हुए नगर पंचायत के सभासद पुरुषोतम मिश्रा व सुभाष नगर के सभासद महेश बाबू यादव उर्फ टिल्लू ने शनिवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को अजय कुमार से शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा।
कार्यदायी संस्था पर आरोप लगाया कि कार्य दायी संस्था ठेकेदार निर्धारित मानक के अनुसार कार्य नहीं करा रहा । सभासदों की शिकायत को पर ईओ अजय कुमार मौके पर जांच करने पहुंचे तो उन्होंने वहां हाल ही बनी नाली की पुलिया में लात मारी तो पुलिया की ईंटें उखड़ गई। इस संबंध में जब अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि करीब 20 लाख का काम है। इसकी जांच जेई को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें