हुआ सूड़ा सेतु पर हो रहा गुणवत्ता विहीन एप्रोच का निर्माण कार्य
- फोटो : अमर उजाला
जिले के सबसे पिछडे़ क्षेत्र चकरनगर में निर्माण कार्यों के नाम पर खानापूरी की जा रही है। यहां पर सेतु निगम एवं लोकनिर्माण विभाग के कार्यों में मानकों की अनदेखी की जा रही है। जिससे गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
चकरनगर क्षेत्र में चंबल नदी पर महुआसूड़ा एवं बंसरी के बीच सेतु निर्माण किया जा रहा है। इस सेतु के निर्माण में घटिया बालू व गिट्टी का प्रयोग हो रहा है। वहीं, एप्रोच रोड पर झांसी की गिट्टी की जगह बिलौआ की गिट्टी बिना पानी के कुटाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई। तो सेतु की सड़क कुछ दिनों बाद ही टूट जाएगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।