फोटो संख्या 24 मॉर्डन तहसील जसवंतनगर का निरीक्षण करते कोरोना नोडल अधिकारी सैमुअल पॉल एन
- फोटो : ETAWHA
कोविड 19 के जनपद के नोडल अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने मॉडल तहसील सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही कंटेनमेंट जोन में पुलिस कर्मियों की तैनाती पर जोर दिया।
सैमुअल पॉल एन सबसे पहले मॉडर्न तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम से मिलकर नगरीय क्षेत्र में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की । मॉडर्न तहसील भवन की साफ-सफाई व रखरखाव बेहतर नहीं मिला।
इसके साथ ही उन्होंने तहसील समेत नगर क्षेत्र के लुधपुरा पहुंचे वहां उन्होंने कंटेनमेंट जोन की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी। बैरियर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती न होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कंटेनमेंट इलाके के लोगों से मिलकर समस्याओं व सुविधाओं के बारे में जाना। वहां उन्होंने शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का हाल जाना और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
इस दौरान पालिका अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह से नगर क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष बल देकर इलाके में समय समय पर सैनिटाइजर छिड़काव कराने के आदेश दिए।
हालांकि उन्होंने एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु से नगर में तेजी से बढ़ते मरीजों पर चिंता व्यक्त की।
सीओ उत्तम सिंह को कंटेनमेंट जोन क्षेत्र के बैरियर पर पुलिस की तैनाती करने के निर्देश देकर बाजार में बिना मास्क लगाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार रामानुज, लेखपाल मो.जहीर, अनूप कुमार, सफाई नायक राम सिया मौजूद थे।