फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह पर बिजली का चार लाख बकाया

Thu, 20 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर बिजली का करीब चार लाख बकाया है। गुरुवार को उनके आवास पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने बकाया जमा करने को कहा और आवास पर 40 किलोवाट का मीटर भी लगा दिया। एक्सईएन का कहना है कि सपा संरक्षक के प्रतिनिधि ने शुक्रवार को पैसा जमा कराने को कहा है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सिविल लाइन स्थित मकान में पांच किलोवाट का बिजली कनेक्शन था। करीब छह माह पहले मकान का री कंस्ट्रक्शन कराने के बाद इसमें 40 किलोवाट का कनेक्शन ले लिया गया। अधिशासी अभियंता आरके ग्रोवर ने बताया कि तत्काल बिजली मीटर उपलब्ध नहीं था। इस वजह से फिक्स चार्ज लगाया गया था, जिसका अब तक का करीब चार लाख रुपया बकाया है। गुरुवार को एसडीओ आशुतोष वर्मा, जेई अनिल कुमार व मीटर विभाग अधिकारी उनके आवास पर 40 किलोवाट लोड का नया मीटर लगा दिए हैं। बकाये के बारे में भी जानकारी दी गई। इस पर मकान में मौजूद उनके प्रतिनिधि ने शुक्रवार को पैसा जमा करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें