फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम की बहू व बहनोई बनेंगे ब्लाक प्रमुख

Sat, 06 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के परिवार की बहू और सैफई महोत्सव संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की धर्मपत्नी मृदुला यादव का सैफई क्षेत्र पंचायत का ब्लाक प्रमुख और बहनोई डॉ. अजंट सिंह यादव का बसरेहर का ब्लाक प्रमुख बनना तय-सा हो गया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को दोनों ने पूरे लावलश्कर के साथ अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। मृदुला यादव ने सैफई क्षेत्र पंचायत के ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को लावलश्कर के साथ नामांकन किया। सिर्फ एक ही नामांकन होने से  उनका निर्विरोध  ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया।


मृदुला यादव ने सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर एसडीएम सियाराम मौर्य के कक्ष में अपने प्रस्तावक और समर्थक क्रमश: शर्मीला यादव व अनुपम यादव के संग जाकर दाखिल किया। नामांकन के लिए जब वह अपने आवास से ब्लॉक कार्यालय के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन



उनके साथ उनके पुत्र सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता यादव, सैफई महोत्सव प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता, प्रधान संघ मंडलीय अध्यक्ष चंदगी राम यादव, राजवीर सिंह बाबा, प्रो अरविंद्र यादव, प्राचार्य डा रमाशंकर यादव, सतीश चंद्र यादव, सपा विधान सभा अध्यक्ष रामनरेश यादव, सुभाष चंद्र यादव, एमएलसी प्रत्यासी अरविंद यादव के आलावा क्षेत्र के लगभग सभी बीडीसी, प्रधान और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



सैफई क्षेत्र पंचायत का गठन वर्ष 1994 में जब हुआ था,तब मृदुला के पति रणवीर सिंह यादव ने संस्थापक ब्लाक प्रमुख के रूप में  यह पद संभाला था। इसके बाद वह सन् 1995 और 2000 मे फिर प्रमुख बने। 2002 में उनके निधन से रिक्त हुए इस पद को धर्मेंद्र यादव ने संभाला।


मगर उनके 2004 में मैनपुरी के सांसद चुने जाने पर स्व नत्थू सिंह यादव मेंबर साहब के पुत्र प्रो डॉ अरविंद्र यादव को यह कुर्सी सौंपी गई। सन 2010 में विदेश से एमबीए करके लौटेे, स्व. रणवीर सिंह के सुपुत्र तेजप्रताप ने सैफई ब्लॉक प्रमुख का पद संभाला।


गत वर्ष वह भी संसद सदस्य चुन लिए गए । अब उनकी मां  मृदुला (38) का ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर बैठना तय-सा हो गया है। मुलायम परिवार की वह 12 वीं सदस्य हैं, जो सक्रिय राजनीति में उतर रही है। वह कानपुर विश्वविद्यालय से परास्नातक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें