फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचितों से मिले मुलायम

Sun, 23 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बसरेहर में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुलायम सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव शनिवार सुबह लखनऊ रवाना हो गए। उनका सैफई आयुर्विज्ञान विवि जाने का कार्यक्रम रद हो गया। वह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की ओर जाते समय कस्बा बसरेहर होकर निकले। वहां रुककर परिचितों से मिले और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

सपा मार्गदर्शक का बसरेहर कस्बे में आना काफी समय बाद हुआ। सालों बाद मिले कई लोगों को उन्होंने नाम से पुकारा। बसरेहर का प्रसिद्ध बड़ा पेड़ा भी खाया। नेताजी के मिलने व बात करने के इस पुराने अंदाज को देख जनता ने उनकी शान में नारे लगाए। नेता जी का कस्बे के लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने लोगों के बारे पूछा और उनके परिवार का हाल लिया। इस मौके पर यदुनाथ सिंह यादव, हेम कुमार शर्मा, गंभीर सिंह यादव, रविंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, सुब्बन अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें