फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो ‘मुलायम के लोग’ ही करेंगे भितरघात

Sat, 21 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चौगुर्जी स्थित कार्यालय पर जुटे मुलायम के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुलायम और शिवपाल के चहेतों का टिकट कटने के बाद जिले में विरोधी स्वर उभरने लगे हैं। मुलायम के लोग  संगठन में ये तस्वीर साफ उभर रही है। इटावा सदर सीट पर सपा के घोषित प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य का टिकट कटने से नाराज सपा के एक खेमे द्वारा बनाए गए इस संगठन ने अखिलेश द्वारा घोषित प्रत्याशियों का विरोध शुरू कर दिया है। संगठन से जुड़े लोगों का सीधा आरोप है कि मुख्यमंत्री को गुमराह कर सदर सीट से रघुराज सिंह शाक्य का टिकट काटा गया है।
विज्ञापन

 शनिवार को शहर के मोहल्ला चौगुर्जी में मुलायम के लोग नाम से शुरू हुए कार्यालय में (शिवपाल के समर्थक कहे जा रहे) सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमघट लगा रहा। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव और पूर्व जिला महासचिव अजय भदौरिया की अगुवाई में यहां जुटे सपाइयों ने सदर सीट पर प्रत्याशी बदले जाने पर नाराजगी जताई। कई कार्यकर्ता तो यहां तक कहते दिखे कि जल्द ही वह घोषित प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आएंगे। वहीं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव व अजय भदौरिया ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने शुरुआती दौर से जुड़े सपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है। मुलायम के लोग कार्यालय पर पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप भदौरिया, आशीष पटेल, फरहान शकील, दीपक भदौरिया, धीरेंद्र यादव, अभिलाष यादव, गंभीर सिंह यादव, रिंकू यादव, दिलीप यादव, सिकंदर, ललित चौबे, अरविंद यादव, अनवार हुसैन, कामिल कुरैशी आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें