फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के लिए मुलायम ही सर्वोपरि

Tue, 10 Jan 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर समाजवादी पार्टी की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में चुनावी तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। कहा गया कि पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशों का पालन करेगा।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि एमएलसी रामनरेश यादव ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसी के बहकावे में न आएं। समाजवादी पार्टी एक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह आज से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और बूथ स्तर तक जाकर पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं। विशिष्ट अतिथि सुनील यादव ने कहा कि सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव के लिए जुट जाएं। बैठक में जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, रतन चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह चौहान, जयराज सिंह यादव, सफी अहमद, प्रदीप चौहान भुल्लन,केके यादव, बृजेंद्र यादव, राकेश यादव, कामिल कुरैशी, उपदेश मिश्रा, फरहान शकील, खन्ना यादव, प्रदीप वर्मा, लल्लू, वीरेंद्र शंखवार, आशीष पटेल, मनीष जैन, शैलेंद्र चतुर्वेदी, इदरीश अंसारी, राजीव वर्मा, ब्रजेंद्र दुबे, गोरखनाथ वर्मा, अवधेश शर्मा, राहत हुसैन, मुकेश, धर्मेंद्र, प्रदीप आदि मौजूद रहे। संचालन आलोक दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें