फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सांसद ने खुलवाई घोड़ा चाय की दुकान, इंस्पेक्टर को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तीन दिन से बंद चल रही घोड़ा चाय की दुकान खुलवाने के लिए शनिवार शाम खुद सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया पहुंच गए। उन्होंने इंस्पेक्टर सिविल लाइन को फोन करके नाराजगी जाहिर की। इसके बाद दुकान खुलवाकर खुद समर्थकों के साथ चाय पी।
विज्ञापन


बुधवार को शहर के चर्चित चाय की दुकान घोड़ा चाय की दुकान बंद करा दी गई थी। पीड़ित दुकान संचालक एक जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप पर प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन पर दुकान बंद कराने का आरोप लगाया था। इसके बाद दुकान लगातार बंद की थी। सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आने के बाद और समर्थकों से जानकारी होने पर सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने मामले का संज्ञान लिया। वह स्वयं समर्थकों के साथ घोड़ा चाय की दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित दुकान संचालक से बात की।
उनके सामने ही सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी को फोन मिलकार दुकान बंद कराने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। यदि दुकान नहीं खुली तो वह खुद समर्थकों के साथ आकर थाने पर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि किसी की गुंडई नहीं चलेगी। बताया कि दुकान संचालक अनिल गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र हैं। इसके बाद उन्होंने दुकान पर समर्थकों के साथ चाय पी। इस दौरान भाजपा नेता अंशुल दुबे, मोनू कटारे, नवल शुक्ला,विमल भदौरिया, अतुल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें