फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने गिनाईं एक वर्ष की उपलब्धियां

Mon, 01 Jun 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद अशोक दोहरे ने पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव सुशासन तथा विकास के एजेंडे पर लड़ा था। आज केंद्र सरकार इन्हीं मुद्दों को लेेकर आगे बढ़ रही है। विकास क ो अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


नारायण बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने इटावा तथा जसवंतनगर क्षेत्र के  कार्यकर्ताओं के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए वनबंधु कल्याण योजना चलाई जा रही है।

मुंबई में बाबा साहब स्मारक के लिए जमीन आवंटित की गई है। सुकन्या, अटल पेंशन योजना चलाई जा रही है। इसके अलावा एक साल के भीतर एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आना भी केंद्र सरकार की उपलब्धि है। विश्व पटल पर आज भारत एक मजबूत देश के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन


संगठनात्मक चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय समितियों को मजबूत कर लिया जाए तो भाजपा कभी पिछड़ नहीं सकती। जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व विधायक अशोक  दुबे ने भी विचार रखे।

इस दौरान डा. रमाकांत शर्मा, राजबहादुर यादव, राजेंद्र गुप्ता, सावित्री कठेरिया, बीरेंद्र बघेल, प्रवीन पचौरी, केदार दीक्षित, प्रदीप अग्रवाल, राशिद अंसारी, सतेंद्र राजपूत, ओम प्रकाश शाक्य, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें