फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कोहरा देख बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रोकी भारी वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। घने कोहरे के बीच सोमवार रात 11 बजे के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वाहनों को रुकवाकर टोल प्लाजा पर किनारे खड़ा करा दिया गया। कई-कई वाहन एकत्रित करके उन्हें एक साथ रवाना किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार शाम से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। रात करीब 11 बजे कोहरे से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे कोहरे से पूरी तरह पट चुका था। इस पर यूपीडा ने किलोमीटर संख्या 288 पर स्थित टोल प्लाजा पर बड़े वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रुकवा दी। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि करीब एक से लेकर चार घंटे तक वाहन रोके गए। पहली कड़ी में लगभग साढ़े 12 बजे 14 भारी वाहनों को एक साथ रवाना किया गया ताकि वे एक-दूसरे को देखकर चल सकें।
सुरक्षा अधिकारी ने चालकों से अपील करते हुए कहा कि घने कोहरे में अनावश्यक यात्रा से बचें। यात्रा अत्यंत आवश्यक हो तो सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। दृश्यता शून्य होने की स्थिति में वाहन चालकों को चाहिए कि वे नजदीकी पेट्रोल पंप या फूड प्लाजा पर अपने वाहन खड़े कर लें और कोहरा छंटने का इंतजार करें। उन्होंने बताया कि कई वाहन स्वेच्छा से भी रात में खड़े हो गए थे। उन्हें टोल पर सुरक्षित हाईवे किनारे खड़ा कराया गया।
विज्ञापन



आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 133 पर कुदरैल गांव के पास बनी एक्सप्रेसवे पुलिस चौकी पर दमकल की गाड़ियां तैनात की गई हैं। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते भीषण हादसा हुआ था। कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम होने पर यात्री बसें और कारें आपस में टकरा गई थीं। इस दर्दनाक दुर्घटना में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें