फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर खराब, सूख रही गेहूं की फसल

Fri, 15 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के अभाव में किसानों की करीब 20 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल  सूख रही है। गुरुवार को विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते राजकीय नलकूप  खराब पड़ा है।  पीड़ित किसानों ने गुरुवार के राजकीय नलकूप पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


किसानों ने विभागीय मैकेनिक और नलकूप ऑपरेटर पर हीलाहवाली कर फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। बीहड़ क्षेत्र के किसानों ने विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ जांचकर कार्यवाही करने एवं नलकूप की नई मोटर दिलाने की मांग की है।

गौरतलब है कि खंड चकरनगर की ग्राम पंचायत सहसों के मजरा सदूपुरा में नलकूप संख्या 124  की  दो माह पूर्व मोटर खराब होे गई थी।  विभागीय मैकेनिक ने करीब पांच बार मरंमत की।  किंतु मोटर से एक भी घंटा सिंचाई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन


ग्रामीण हीरालाल, भोलानाथ, ज्ञानसिंह, आदिराम, हरनाम, सुखराम, राजावेेटी, भोगीराम, रामश्री, राम प्रकाश, श्रीकृष्ण, रामजीलाल, अरविंद, रामविहारी, श्याम सिहं, पर्वत, राधेश्याम, सोनवीर, मूलचंद्र, सीताराम व रामलखन आदि की करीब बीस एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। 

किसानों ने नलकूप के बाहर खड़े होकर हाथ उठाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं गुस्साए किसानों नेे प्रदेश के सिंचाई मंत्री से  लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ जांचकर कार्यवाही तथा नलकूप के लिए नई मोटर दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें