फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 02 Aug 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। विधूना मार्ग पर बाहरपुर नहर पुल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मंगलवार देर शाम भरथना से विधूना की ओर जा रहे बाइक सवार शिवम (22) पुत्र राजपाल निवासी नगला भजोरपुरा को बाहरपुरा नहर पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। जबकि ट्रक चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क हादसे में घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं परिजनों को सूचना युवक की मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें