फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पाइपलाइन फटी, कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप

Tue, 01 Aug 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01:::::
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला लुधपुरा में शनिवार शाम पेयजल आपूर्ति करने वाली एक पाइप लाइन फट गई। इससे मोहल्ला लुधपुरा, रेल मंडी, मोहन की मड़ैया, नदी पुल आदि इलाकों की जलापूर्ति बाधित हो गई।

लुधपुरा मोहल्ले में स्थित पानी की टंकी से आपूर्तित होने वाले पानी का प्रेशर कैसे भी बढ़ गया। इससे यह पाइपलाइन फटी। लाइन के फटने की सूचना पालिका प्रशासन को मिलने पर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने तुरंत ही पेयजल नियंत्रित करने वाले कर्मचारियों की टीम लगाई। इन कर्मचारियों ने लगातार 11 घंटे की कड़ी मशक्कत की। ला
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शुरू होते आपूर्ति सुचारू हो गई। वहीं दूसरी जगह पाइप लाइन फट गई। इस वार्ड के सभासद पति हेमू शाक्य ने बताया है कि कर्मचारी दूसरी जगह पाइपलाइन को ठीक करने में जुट गए हैं। उम्मीद है कि सोमवार की दोपहर तक पाइप लाइन दुरुस्त कर दी जाएगी। तब तक पानी की सप्लाई रेलमंडी, लुधपुरा,मोहन की मड़ैया में बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें