फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मां के कानों नहीं पहुंची चीखें, लपटों से घिरी नेत्रहीन मासूम ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कमरे में शार्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर दो साल की नेत्रहीन मासूम की मौत हो गई। हैरत की बात है कि बच्ची की चीखें छत पर उपले बना रही उसकी मां के कानों तक भी नहीं पहुंच सकी। मां जब नीचे आई तो पूरा कमरा आग की लपटों से घिरा था। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब नेत्रहीन मासूम दम तोड़ चुकी थी। घटना बुधवार सुबह भवानीपुरान गांव की है। पुलिस और फॉरेसिंक मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव भवानीपुरान निवासी आदित्य कुमार ने बताया कि वह बाबरपुर औरैया में एक गैस एजेंसी पर काम करते हैं। बुधवार सुबह वह रोज की तरह काम पर चले गए थे। उनकी पत्नी अंशू छत पर उपले बना रही थीं। उनकी दो वर्षीय नेत्रहीन बेटी सान्या नीचे कमरे में बिस्तर पर लेटी थी। तभी सुबह करीब आठ बजे बिजली के शॉर्टसर्किट से कमरे आग लग गई। जब थोड़ी देर बाद पत्नी नीचे आईं तो कमरे से उठ रहीं लपटें देखकर चिल्लाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सान्या की मौत हो चुकी थी।
थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक और चौकी इंचार्ज महेवा निर्मल चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम को भी बुलवाकर साक्ष्य एकत्र कराए। आदित्य कुमार के एक ही संतान नेत्रहीन बेटी थी। सूचना पर तहसीलदार भरथना दिलीप कुमार और लेखपाल राहुल गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। एसओ ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें