फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सात माह से मां नहीं मिली पेंशन, झूठे मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सात माह से मां नहीं मिली पेंशन, झूठे मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

क्रॉसर
-सात माह पहले नगर पालिका कर्मी ने प्रताड़ना से तंग आकर दे दी थी जान
-मृतक का पुत्र न्याय पाने के लिए बार-बार लगा रहा चक्कर, अफसरों को भेजा मेल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सात माह पहले नगर पालिका कर्मी ने प्रताड़ना से तंग आकर यमुना नदी में कूदकर जान दे दी थी। मृतक का पुत्र अब मां की पेंशन पाने व नौकरी पाने के लिए अफसरों के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। उसका आरोप कि पूर्व चेयरमैन ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने इस मामले में डीएम, एसएसपी समेत उच्चाधिकारियों को ई-मेल कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मृतक नगर पालिका कर्मी राजीव यादव के पुत्र सिद्धार्थ यादव ने डीएम, एसएसपी, डीआईजी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर ई-मेल भेजा है। इसमें उसने आरोप कि पिता को मरे हुए सात माह का समय बीत गया है। अभी तक उसकी मां की पेंशन नहीं शुरू हो सकी है। साथ ही उसे मृत आश्रित में नौकरी नहीं मिली है जबकि मानवाधिकार आयोग इसके आदेश कर चुका है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उसने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल को नगर पालिका में मां की पेंशन के लिए कार्यालय गया था। अधिशासी अधिकारी ने फाइल पर हस्ताक्षर भी कर दिए। बाद में पता चला कि पूर्व चेयरमैन ने बाबू के माध्यम से झूठे मुकदमे में फंसाने का योजना बनाई है। इस मामले में उसने उच्चाधिकारियों को ई-मेल लिखकर पूरा घटनाक्रम बता दिया है। पीड़ित सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट सब स्पष्ट कर चुकी है मेरे पिता का कहीं कोई दोष नहीं था उनका उत्पीड़न किया गया था। उन्होंने कहा कि मेरे व परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित की जा सकती है, तो उसके जिम्मेदार पूर्व चेयरमैन जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें