फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने नगलाबरी गांव के मोड़ पर बाइक सवार मां बेटे को शुक्रवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि युवक घायल हो गए। उसे सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि हेलमेट की वजह से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के जैतपुरा तोताराम गांव निवासी किसान लाल बहादुर का 19 साल का बेटा अंकित शुक्रवार को अपनी बीमार मां ममतादेवी (55) को मैनपुरी जिले के घिरोर गांव में किसी डाक्टर के यहां दिखाने ले गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह दोनों बाइक से लौट रहे थे। अंकित ने हेलमेट लगा रखा था। जब वह वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगलाबरी गांव से होकर गुजर रहा था। तभी गांव के तिराहे पर मुड़ते ही सामने से आए एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मारते हुए निकल गया। ममतादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित ने हेलमेट पहन रखा था इसलिए उसका सिर बच गया। सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंकित से जानकारी करके उसके पिता लाल बहादुर को खबर की। पुलिस ने अंकित को सैफई पीजीआई ने भर्ती और ममतादेवी के शव का पोस्टमार्टम कराया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। हादसे से खबर से घर में कोहराम मच गया। घायल अंकित अभी पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें